मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप को लेकर प्रदर्शन को उतरी 150 से अधिक महिलाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और बीजेपी विधायक संदीप सिंह के खिलाफ अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की 150 महिलाओं ने दिल्ली के जतंर-मंतर पर प्रदर्शन किया। संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच से यौन शोषण का आरोप है। प्रदर्शनकारी महिलाएं संदीप सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति दौपद्री मूर्म के पास एक पत्र भेजा है, जिसमें 30 हजार सिग्नेचर किए गए हैं।
