अक्षय और सोनाक्षी की फिल्म 'राउडी राठौर' के सीक्वल पर काम शुरू, जल्द तैयार होगी स्क्रिप्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले काफी समय से अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की हिट फिल्म 'राउडी राठौर' का सीक्वल सुर्खियों में है। हालांकि, अब तक इसे लेकर अनुमान ही लगाए जा रहे थे और अब इस पर फिल्म के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद की मुहर लग गई है। फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है। अब इस खबर के बाद बेशक उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।