करण जौहर की फिल्म 'तख्त' पर शुरू हुआ काम, 150 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
निर्माता करण जौहर काफी समय से फिल्म 'तख्त' को लेकर लाइम लाइट में रहे हैं। कुछ महीने पहले खबर आई थी कि करण के इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो करण की फिल्म 'तख्त' पर काम शुरू हो गया है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के काम को शुरू कर दिया गया है। यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी।