आज आगरा में सात फेरे लेंगे रेसलर संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
रेसलर संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज आगरा में होटल जेपी पैलेस में शादी करने वाले हैं। बीते दिन उन्होंने शमसाबाद मार्ग स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पायल ने तस्वीरें शेयर कीं। शादी में 50 अतिथियों के आने की बात कही जा रही है। होटल जेपी पैलेस में ही हल्दी और संगीत की रस्म होगी। संग्राम सिंह की बारात में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की झांकी होगी।
