यामी गौतम की सस्पेंस ड्रामा 'ए थर्सडे' का धांसू टीजर आया सामने, कल आएगा ट्रेलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
यामी गौतम की सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा 'ए थर्सडे' का टीजर जारी हुआ। फिल्म जल्द डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। फिल्म का ट्रेलर कल आएगा। टीजर में किंडरगार्डन में बैकग्राउंड में कुछ बच्चों की आवाज सुनाई आती है। नीली डेनिम और शॉर्ट कुर्ता पहने यामी कैमरे के सामने दिखती हैं। तभी गोली चलने की आवाज आती है और सब कुछ शांत हो जाता है। टीज़र में सस्पेंस देखते ही बनता है।
