अक्षय और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में दिखेंगी यामी गौतम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिलकश अभिनेत्री यामी गौतम अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस अभिनेत्री ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर से 4 जून को शादी रचाई है। अब यामी की झोली में एक और खुशी आई है। खबरों की मानें तो वह अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में नजर आने वाली हैं। 'ओह माय गॉड' 2012 में आई एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म थी।