17 फरवरी को रिलीज होगी यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
पिंकविला को फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि निर्माताओं ने 'ए थर्सडे' की रिलीज डेट फाइनल कर दी है। यह 17 फरवरी को दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अगले हफ्ते से फिल्म के प्रमोशन का काम शुरू होगा। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और नेहा धूपिया भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन 'ब्लैंक' के निर्देशक बहजाद खांबटा ने किया है।