'ये दिल आशिकाना' फेम अभिनेता करण नाथ 'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बिग बॉस टीवी का सबसे लोकप्रिय शो माना जाता है। बहुत जल्द 'बिग बॉस 15' का प्रसारण शुरू होने वाला है। फिलहाल 'बिग बॉस 15' के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। आए दिन इस शो से नए कलाकारों के नाम जुड़ रहे हैं। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म 'ये दिल आशिकाना' से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता करण नाथ 'बिग बॉस 15' का हिस्सा हो सकते हैं।