'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से की शादी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' से अभिषेक मलिक को विशेष लोकप्रियता मिली थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से शादी कर ली है। अभिनेता अभिषेक ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। इस कपल को सोशल नेटवर्किंग साइट पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। यह कपल 19 अक्टूबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधा है।