अब टी-सीरीज के साथ धमाल मचाएंगी 'मानिके मागे हिते' से मशहूर हुईं योहानी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
श्रीलंकाई सिंगर और वायरल सेंसेशन योहानी एक बार फिर चर्चा में हैं। ये वही योहानी हैं, जिनके शानदार गाने 'मानिके मागे हिते' ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया था। अब योहानी के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने उन्हें साइन किया है। इसके बाद योहानी सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने टी-सीरीज से जुड़कर खुशी भी जाहिर की है।