सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक 26 वर्षीय शख्स की गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि उसने सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने सात अगस्त को मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर बुलिंग और उत्पीड़न से संबंधित एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला था। धारा 294 और 354 (डी) के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।
