यूट्यूबर भुवन बम कोरोना पॉजिटिव, बोले- इसे हल्के में मत लेना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
यूट्यूबर भुवन बम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। टेस्ट रिजल्ट आ गए हैं और मैं कोरोना पॉजिटिव हूं'। इसके साथ ही उन्होंने अगले पोस्ट में लिखा, 'इस वायरस को हल्के में मत लेना। मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज रखो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो। सब ठीक रहा तो मिल जाऊंगा यहीं पे'।