यूट्यूबर भुवन बाम ने जारी किया अपनी सीरीज 'ढिंढोरा' का फर्स्ट लुक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मौजूदा हालात में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों का रुझान बढ़ा है। इसी के मद्देनजर मेकर्स भी OTT प्लेटफॉर्म के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कई प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है। इसी बीच मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'ढिंढोरा' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह एक मिनी वेब सीरीज होगी।