अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसी युविका चौधरी, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन ने 26 मई को हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को शिकायत की थी कि फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें अभिनेत्री ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की।
