जरीन खान की मां ICU में भर्ती, अभिनेत्री ने की दुआ करने की अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Facebook
जरीन खान बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। अपने फिल्मी करियर के अलावा हाल के दिनों में वह अपनी मां प्रवीण खान के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में रही हैं। अब जरीन की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी जरीन ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।