कटरीना की हमशक्ल कहलाने से मेरे बॉलीवुड करियर को नुकसान हुआ- जरीन खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने 2010 में आई सलमान खान की फिल्म 'वीर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही जरीन को कटरीना कैफ की हमशक्ल कहा जाने लगा था। किसी भी लड़की के कटरीना जैसा खूबसूरत दिखना बॉलीवुड में अच्छी बात है, लेकिन जरीन का कहना है कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है, जब लोग उन्हें कटरीना की हमशक्ल कहते है। इस कारण उनके करियर को भी काफी नुकसान हुआ।