हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी एक्टर जिया मोहिउद्दीन का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता जिया मोहिउद्दीन का 91 साल की उम्र में निधन हुआ। पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के चलते उन्हें कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया था। वे लगभग 67 वर्षों तक थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। पाकिस्तान के अलावा वह ब्रिटिश सिनेमा और टेलीविजन पर भी दिखाई दिए।
