आज है जोहरा सहगल की पुण्यतिथि, पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ की स्क्रीन शेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
करीब सात दशक तक नृत्य, थिएटर और फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली जोहरा सहगल की आज पुण्यतिथि है। 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। उन्होंने पृथ्वीराज कपूर, अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय किया। उन्होंने 'चीनी कम', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', 'वीर जारा' जैसी फिल्में कीं। संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' उनकी लास्ट फिल्म थी।
