x

राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी, CBI विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Aaj Tak

छुट्टी पर भेजे गए CBI Chief आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज देशभर में CBI दफ्तरों के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि राहुल गांधी दिल्ली में CBI दफ्तर तक पहुंच नहीं पाए, लेकिन उन्होंने सांकेतिक रूप से गिरफ्तारी दी है। राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी है। दयाल सिंह कॉलेज से शुरू हुआ मार्च आज CBI दफ्तर तक चला और इसकी अगुवाई राहुल गांधी ने की थी।