x

लुधियाना: पुलिस और कैदियों के बीच झड़प, कई घायल, कैदियों ने की जेल तोड़ने की कोशिश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में आज पुलिस और कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। जिसमें कुछ कैदी घायल हुए। जेल में तनावपूर्ण हालात हैं। झड़प में एसीपी संदीप वढेरा घायल हुए। झड़प में कुछ कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की और बाहर भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोचा गया। जेल में करीब 2000 से अधिक कैदी बंद हैं।