x

जापान में सभी हिस्‍सों से हटाया गया आपातकाल, COVID-19 मामलों में आई गिरावट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने राष्ट्रीय स्तर पर लगाए गए आपातकाल को हटा दिया है। COVID-19 के नए मामलों की संख्या में भारी गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया। कमीशन पैनल के विशेषज्ञों ने कानागावा, चिबा और सैतामा प्रान्त और होक्काइडो से आपातकाल हटाने को मंजूरी दे दी। इससे पहले कई जगह आपातकाल हटाने की मंजूरी नहीं दी गई थी। अब हर इलाके से इसे हटा लिया गया है।