x

देश में बाढ़ का कहर, उत्तराखंड में 2 दिन बारिश का हाई अलर्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

तमिनाडु, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश का प्रकोप जारी है। पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाकों में भूस्खलन, बाढ़-बारिश, बादल फटने की खबरें हैं। मौसम विभाग ने कई गांव टापू में तब्दील होने पर उत्तराखंड में अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया। चेन्नई और वेल्लूर में जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ। राजस्थान में कालीसिंध नदी उफान पर है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन हुआ। वहीं मध्य प्रदेश के नीमच में दुकान नाले में गिरी।