x

बुजुर्ग महिला के हाथ लगी 52 किलो की भोला फिश, बेचकर बनी रातों रात लखपति

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भोला फिश की बदौलत वेस्ट बंगाल में एक बुजुर्ग मछुआरिन लखपति बनी। 52 किलो की मछली को बेचने पर उसे 3 लाख रुपए से भी ज्यादा रकम मिली। वेस्ट बंगाल में सागर आइलैंड में उसे ये मछली हाथ लगी। इस दुर्लभ मछली को लोकल मार्केट में 6200 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर बेचा गया। पुष्पा कर नामक उस महिला के मुताबिक, उसने पहली बार इतनी बड़ी मछली देखी है।