x

इंडोनेशिया: तबाही में 1,571 मौतें, 70,000 लोग विस्थापित, 2,549 घायल लोग और 1,000 लोग लापता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Mahanagar Times

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित पालू शहर भूकंप-बाढ़ के चलते पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। बाढ़ में कई घर बह गये। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 1,571 पहुंच चुकी है, जबकि 70,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। करीब 1000 से ज्यादा लोगों की मौत मलबे में दबने से हो गई है और घायलों की संख्या बढ़कर 2,549 हो गई है। करीब 1000 लोग लापता हैं। शुक्रवार को भी इलाके में भूकंप के करीब 437 झटके लगे।