x

पहली बार कोई महिला अधिकारी संभालेगी अमेरिका सेना की सबसे बड़ी कमान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons

लेफ्टिनेंट जनरल लौरा जे रिचर्डसन अमेरिकी सेना की सबसे बड़ी कमान की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। अमेरिकी सैन्य इतिहास में ये पहली बार है जब किसी महिला अधिकारी को इतनी बड़ी भूमिका के लिए चुना गया है। लौरा यूएस आर्मी फोर्सेज कमान का नेतृत्व करेंगी। इस कमान में 776,000 सैनिक और 96,000 अर्ध्दसैन्य कर्मी शामिल हैं। एक सैन्य अधिकारी के रूप में लौरा के नाम कई उपलब्धियां हैं। बता दें साल 1986 में वो अमेरिकी सेना में शामिल हुईं थी।