x

सह्याद्री टाइगर रिजर्व में देखा गया हिमालयन ग्रिफन गिद्ध

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व में 9 मई को दुर्लभ हिमालयन गिद्ध देखा गया। वन संरक्षक व पक्षी विशेषज्ञ रोहन भाटे ने हिमालयन गिद्ध को पर्वत श्रृंखलाओं के बीच उड़ते देखा और संतोष चालके ने इसे कैमरे में कैद किया। हिमालयन ग्रिफन गिद्ध को सुबह लगभग 10 बजे देखा गया। इसके बाद 10 दिनों तक लगातार इसे खोजने का प्रयत्न किया लेकिन उसके बाद इसका कुछ पता नहीं चल सका।