x

6 अक्टूबर को टोक्यो में जमा होंगे क्वाड देशों के प्रतिनिधि, इंडो पैसिफिक क्षेत्र पर होगी चर्चा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

जापान के टोक्यो में 6 अक्टूबर को लोकतांत्रिक प्रतिनिधी एकत्रित होने वाले हैं। विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी ने यह जानकारी दी। यहां जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत इंडो पैसिफिक क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे। टोक्यो की मेजबानी में यह पहली मंत्रीस्तरीय बहुदलीय कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। विभिन्न चुनौतियों को लेकर चारों देश के शीर्ष राजनयिकों के बीच वार्ता होगी। बता दें चार देशों के इस समूह को क्वाड नाम दिया गया है।