पुणे में EY इंडिया की महिला कर्मचारी की मौत का मामला, केंद्र सरकार की जांच शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
महाराष्ट्र के पुणे में अर्न्स्ट एंड यंग (EY) इंडिया की 26 वर्षीय महिला कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने एक्स पर लिखा, 'पेरायिल की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हूं। असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की गहन जांच चल रही है। न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और श्रम मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर शिकायत हाथ में ली है।'