x

महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, अगले हफ्ते तक मुंबई में होगी बारिश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंचा। कल मानसून ने महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे जिले में दस्तक दी। रात से इन जिलों में बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 15 जून तक यह मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है।