x

दिल्ली: पश्चिम विहार में पड़ी बर्फ की मौसम विभाग ने बताई असलियत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Flickr

इन दिनों राजधानी दिल्ली स्थित पश्चिम विहार का एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कार से सफेद-सफेद चीज हटाते हुए उसे बर्फ बताता दिख रहा है। इतना ही नहीं वो शख्स आगे कहता है कि दिल्ली, शिमला बन गई है, दिल्ली, श्रीनगर जैसी हो गई है। अब इस वीडियो को देखकर मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिखने वाली चीज बर्फ नहीं बल्कि फ्रॉस्ट है। वो शख्स लोगों को झांसा देने के मकसद से दिल्ली में बर्फ पड़ने की बात कर रहा है।