x

अमेरिका: हिलेरी को हरा मिशेल बनीं सबसे अधिक पसंद की जाने वाली महिला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍नी मिशेल ओबामा अब अमेरिका की सबसे लोकप्रिय महिला हैं। उन्‍होंने एक और पूर्व फर्स्‍ट लेडी हिलेरी क्लिंटन से ये मुकाम छीना। हिलेरी पिछले 17 वर्षों से ऐसी महिला बनी हुई थीं, जिन्‍हें अमेरिकियों ने सबसे ज्‍यादा पसंद किया था। लेकिन अब हिलेरी के लिए लोगों में क्रेज खत्‍म हो रहा है और मिशेल की दिवानगी बढ़ रही है। बीते दिन गैलप पोल के नतीजों में इसकी पुष्टि हुई।