x

जेटली का आज निगम बोध घाट पर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार, 10 बजे बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अरुण जेटली का अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट पर दोपहर दो बजे किया जाएगा। पार्टी कार्यकता और अन्य लोग अरुण जेटली के अंतिम दर्शन कर सकें, इसके लिए आज सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। जेटली का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एम्स में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। निधन के बाद जेटली का पार्थिव शरीर उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर है।