x

कैलाश मानसरोवर से लौटकर दुबई भ्रमण पर जाएंगे राहुल गांधी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: shortpedia

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी लौटने के बाद दुबई की यात्रा पर जाएंगे। अक्‍टूबर में होने वाली संयुक्‍त अरब अमीरात की ये यात्रा राहुल गांधी की 2 दिवसीय यात्रा हो सकती है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों और मजदूरों से मिलेंगे। उनका फोकस दुबई में रह रहे करीब 34 लाख प्रवासी भारतीयों पर रहेगा। इस दौरान वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल जर्मनी और इंग्लैंड की यात्रा पर भी गए थे।