x

इंडोनेशिया: जोको विडोडो दोबारा राष्ट्रपति चुने गए

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

इंडोनेशिया में पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व जनरल प्रबोवो सुबिआंटो को हराकर जोको विडोडो दोबारा राष्ट्रपति चुने गए। हिंसा की आशंका के बीच आज परिणाम घोषित हुए। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी जकार्ता में लगभग 32,000 सुरक्षाबल तैनात किए गए। विडोडो को 55.5% वोट मिले, जबकि प्रबोवो को 44.5% वोट मिले। 17 अप्रैल को हुए मतदान में लगभग 19.2 करोड़ मतदाताओं ने 20,000 स्थानीय और राष्ट्रीय प्रतिनिधि चुने।