x

एडटेक स्टार्टअप हरप्पा एजुकेशन ने 30 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Outlook India

नई दिल्ली स्थित एडटेक स्टार्टअप हरप्पा एजुकेशन ने 30% यानी करीब 60 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। यह छंटनी का पहला चरण है। माना जा रहा है कि यह स्टार्टअप और भी छंटनियां कर सकता है। चीफ कंटेंट ऑफिसर विपुल राठौर और कटेंट एंटरप्राइज के उपाध्यक्ष तेजस्विनी उन्नी को भी नहीं बख्शा गया। कंपनी ने छंटनी के लिए कोई औपचारिक कारण नहीं बताया और कई कर्मचारियों की छंटनी कर दी।