x

सैनिकों को 15 मीटर की ऊंचाई तक उठाएगा जेटपैक, सरकार ने दिया 48 जेटपैक का ऑर्डर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter

13 फरवरी को एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 2023 में भारतीय स्टार्टअप एब्सोल्यूट कंपोजिट्स ने जेटपैक प्रदर्शित किया था। एब्सोल्यूट कंपोजिट्स ने सशस्त्र बलों के लिए यह जेटपैक डिजाइन किया और विकसित किया था। जेटपैक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ एक सैनिक को 10 से 15 मीटर की ऊंचाई तक उठा सकता है। सरकार 48 जेटपैक के लिए पहले ऑर्डर दे चुकी है।