x

जल्द होगी राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार की घोषणा, 15 मार्च 2022 तक करें आवेदन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: caclubIndia

सरकार बहुत जल्द राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा करने वाली है। इसके लिए सरकार ने 17 सेक्टरों तथा 7 विशेष वर्गों में आवेदन मांगे हैं। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन 15 मार्च 2022 तक खुले हैं। हर विजेता स्टार्टअप को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.startupindia.gov.in/content/sih/en/nsa2022.html वेबसाइट पर विजिट करें। ये पुरस्कार 2020 से हर साल दिए जा रहे हैं।