यूपी: एंटी-भू माफिया वेबसाइट हुई लॉन्च
Shortpedia
Content Team
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को योजना भवन में एंटी भू-माफिया वेबसाइट का उद्घाटन किया. इस वेबसाइट के जरिए लोग अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें www.jansunwai.up.nic.in पर कर सकते हैं. अब शिकायतकर्ता पोर्टल पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दे सकेंगे. साथ ही पोर्टल के जरिए अब भू-मामले में नामांतरण की प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया जा सकेगा.