भारत आई विश्व की पहली रोबोट नागरिक 'सोफिया'
Shortpedia
Content Team
आईआईटी मुंबई के टेक-फेस्ट में विश्व की पहली रोबोट नागरिक 'सोफिया' को लाया गया. जहा इस रोबोट को देखने के लिए हजारों लोग उत्साहित है. सफेद-नारंगी साड़ी पहने हुए 'सोफिया' को मंच पर देखते ही तालियां बजाने लगी. सोफिया ने कहा कि आने वाला समय रोबोट का है इसलिए इंसान को मशीनों से घबराना नहीं चाहिए. तकनीक प्रेमियों को ऐसे रोबोट से मिलने पर एक सुखद अनुभव होता है. आपको बता दे कि 'सोफिया' नागरिकता पाने वाली विश्व की पहली रोबोट है.