Paytm में कैशबैक घोटाला, सेलर्स से सांठगाठ के जरिए कर्मचारियों ने लगाया 10 करोड़ का चूना
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को ऑनलाइन भुगतान कंपनी Patyam के प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने जानकारी दी कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का पता लगाया गया है. यह धोखाधड़ी छोटे मर्चेंट्स और पेटीएम से अलग हो चुके सैकड़ों सेलर्स द्वारा अर्जित भारी कैशबैक की जांच में सामने आई है. वहीं धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
