धरती पर बिकने जा रहा चांद का टुकड़ा, खरीदने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबर है कि लंदन के क्रिस्टी नीलामी घर में चांद के एक टुकड़े की नीलामी की जा रही है। इस टुकड़े का वजन 13.5 किलोग्राम है और इसकी कीमत 2 मिलियन पाउंड यानी करीब 19 करोड़ रुपए रखी गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि धूमकेतु ने चांद पर टक्कर मारी होगी, जिस वजह से चांद का यह टुकड़ा अंतरिक्ष मे तेजी से निकल गया होगा, जो कि अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में आकर गिरा।
