एयर इंडिया के विमान में खराबी, फंसे 150 यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indiatvnews.com
एयर इंडिया का एक विमान मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन ऐन वक्त पर विमान में खराबी आने के चलते करीब 150 यात्रियों को असुविधा हुई। वहीं इस लापरवाही को लेकर गुस्साए यात्रियों से कथित तौर पर बदसलूकी की गई है। दूसरी तरफ यात्रियों ने उड़ान में देरी के चलते टिकट का पैसा वापस करने की बात कही। जिसे लेकर एयर इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट को ठीक कर जल्द ही रवाना किया जाएगा। हालांकि विमानन कंपनियों को लेकर एेसी घटनाएं सामने आती रही हैं।
