रूस के साइबेरिया में भयावह हवाई हादसे में 18 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IBTimes UK
रूस के साइबेरिया में बड़े हवाई हादसे की खबर सामने आई है। इगराका शहर से 180 किमी दूर क्रास्नोयार्क इलाके में शनिवार सुबह 10.20 बजे एक हेलिकॉप्टर MI-8 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 15 यात्री और तीन क्रू मेंबर समेत 18 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए। ये हेलीकॉप्टर कुछ कामगारों को तेल के कुएं पर ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर टैक ऑफ करते ही क्रैश हो गया था। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
