MI-172 हेलीकॉप्टर की मरम्मत में फंड हेराफेरी को लेकर CBI ने पवनहंस पर दर्ज किया केस
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
मंगलवार को CBI ने MI-172 हेलीकॉप्टर की मरम्मत के लिए कंपनी पवनहंस के अधिकारियों पर 1.85 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी के मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि कंपनी ने साल 2016 में 1.85 करोड़ रुपये की राशि को इंडोनेशिया के एक खाते में ट्रांसफर किया है. बता दें कि 20 मई 2015 को कंपनी ने रूसी कंपनी क्लिमोव JSC से 3 MI-172 हेलिकॉप्टर की सर्विस और मरम्मत का करार किया था.
