पबजी खेलते-खेलते युवक बेहोश, 3 दिन बाद मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में महाराष्ट्र से पबजी खेलने के दौरान एक युवक की मौत की खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, पुणे के पिंपरी चिंचवड़ स्थित रावेट इलाके में रहने वाला हर्षल देवीदास गुरुवार शाम को घर पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। तभी वो अचानक बेहोश हो गया और परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए, जहां पर 3 दिनों के इलाज के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई.
