300 किलोवाट का शक्तिशाली लेजर हथियार बना रहा अमेरिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अमेरिकी सेना दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर हथियार बना रही है। यह लेजर हथियार करीब 300 किलोवाट का होगा और इसका अगले साल परीक्षण किया जाएगा। इस हथियार को जनरल अटामिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम और बोइंग कंपनी मिलकर बना रही हैं। यह एक जहाज के कंटेनर के आकार का होगा और विशाल ट्रक पर इस हथियार को रखा जाएगा। यह अब तक बनाए गए लेजर वेपन में सबसे शक्तिशाली वेपन होगा।
