टाइम्स हायर एजुकेशन रैकिंग में 49 भारतीय संस्थानों ने मारी बाजी, 14वें स्थान पर रहा IISc
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: विकिपीडिया
लंदन स्थित टाइम्स हायर एजुकेशन की ‘Higher Education Emerging Economies ranking’ में भारत के 49 शिक्षण संस्थानों ने कामयाबी हासिल की है.वहीं टॉप 200 में 49 में से 25 संस्थान जगह बनाने में सफल रहे हैं.साल 2019 की लिस्ट में चीन के शिंगुआ यूनिवर्सिटी ने टॉप किया है.वहीं 14वें नंबर पर IISc रहा और 27वें नंबर पर IIT बॉम्बे.साथ ही 35वें स्थान पर IIT रुड़की ने बाजी मारी.वहीं सूची में पहली बार IITइंदौर(61वां) और JSS एकेडमी(64वां) का नाम भी शामिल हुआ है.
