4GB रैम वाला Mi Note 3 लांच
Shortpedia
Content Team
Mi Note 3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फ़ोन के बाद कंपनी ने इसमें सस्ता वेरिएंट लांच करते हुए 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला नया फ़ोन चीनी मार्केट में उतारा है. वहीँ केवल रैम को छोड़कर आपको सारे स्पेसिफिकेशन पुराने फोन वाला ही मिलेगा, इसकी कीमत लगभग 19,500 रुपये के आस-पास होगा. कैमरे कि बात करें तो इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का और प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है. इसका डिस्प्ले 5.5 इंच का और बैटरी 3,500mAh की है.