यूपी पहला भारतीय राज्य, जहां जेलों के लिए बनाई गई विडियो वॉल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बना, जहां जेलों के लिए विडियो वॉल बनाई गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेल मुख्यालय के कमांड सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त 12 एलईडी पैनल वाली विडियो वॉल का उद्घाटन किया। इसकी मदद से लखनऊ में बैठकर प्रदेश की 50 जेलों का हाल जाना जा सकेगा। विडियो वॉल से जेलों की 24 घंटे निगरानी होगी। कुल 2,750 सीसीटीवी इन जेलों में लगे।
