नियमों के उल्लंघन पर टिक टॉक ने डिलीट किए 60 लाख वीडियोज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टिक टॉक ने भारत में अपने कंटेंट गाइडलाइन नियम का उल्लंघन करने पर अपने प्लेटफॉर्म से 60 लाख वीडियो डिलीट किए हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा है कि टिक टॉक भारत में अपने गाइडलाइन को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। बता दें कि हाल ही में सरकार ने टिक टॉक से 24 सवाल पूछे हैं। वहीं टिक टॉक ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में डाटा सेंटर खोलने वाला है।
